Wednesday, 9 December 2009

कैसा लगता है... बड़ा अच्छा लगता है!!!



कैसा लगता है, जब आपको पता चलता है कि आपके जन्म पर कोई खुश नहीं है?


कैसा लगता है, जब लोग खुशियाँ मना रहे हों और आप दुखों के सागर में डूबे हों?

कैसा लगता है जब आपका मन होता है रोने का और आपके पास एक कन्धा भी नहीं होता सिर रखकर रोने के लिए?

कैसा लगता है जब आपके सपनों को रोंदा जाता है, किसी और की खुशियों के लिए?

कैसा लगता है जब आपकी हार पर लोग जश्न मना रहे हों?

कैसा लगता है जब अपनों से मिलने के लिए, आपको दूसरों से अनुमति लेनी पड़ती हो?

कैसा लगता है जब आपकी ज़िन्दगी का सबसे बड़ा फैसला, किसी और की खुशियों को मद्देनज़र रखकर लिया गया हो?

कैसा लगता है जब आप अपनी ही खुशियों से समझौता कर लें?

कैसा लगता है जब अपनी छोटी छोटी खुशियों का जश्न नहीं मना सकते दूसरो को खुश रखने के लिए?

सवाल चाहे जो भी हो...लेकिन जवाब में सिर्फ "बड़ा अच्छा लगता है" ही होना चाहिए... वाह क्या व्यथा है!!!

Note: this poem, i just chanced to see on the net..really liked it, I mean the crux of it!!


No comments: